सेवा सदन कर्मचारी कि किशोरगंज इलाके में गोली मारकर की गयी हत्या,लोगो में मचा हड़कंप
फ्रेश बुलेटिन,रांची
इन दिनों राजधानी रांची में हो रही है कई घटनाएं। एक के बाद एक लगातार कई बड़ी घटनाएं सामने आ रही है। इसी बीच बड़ा तालाब के पास से एक खबर आयी जहाँ आशीष नाम के युवक को सरेआम गोली मार कर हत्या कर दी गयी है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के अंदर आता है। घटना शिवगंज बस्ती की है जहाँ बताया जा रहा है की गोली किसी अज्ञात द्वारा चलाया गया है। गोली लगने के बाद स्थानीय लोगो ने आशीष को सेवा सदन पहुंचाया जहां उसे मृत घोसित कर दिया गया।
सेवा सदन का कर्मचारी है आशीष
बताया जा रहा है आशीष सेवा सदन में ट्रॉली मैन का काम करता था। आशीष क के पिता और भाई का कहना है कि यह घटना तब हुई है जब आशीष अपने घर से सेवा सदन आम करने के जा रहा था।
पुलिस को बरामद हुई है ये चीजे
इस मामले की जांच में स्थानीय पुलिस जुटी है और छानबीन कर रही है। पुलिस को घटना स्थल से 2 मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है