हमारे बीच अब नहीं रहे झालीवुड स्टार बंटी सिंह ।रांची हरमू में किया जाएगा उनका अंतिम संस्कार


रांची के गुरुनानक अस्पताल में इलाज के दौरान झारखंड के खोरठा और नागपुरी जगत के मशहूर झालीवुड अभिनेता बंटी सिंह उर्फ गुरमीत का देर रात निधन हो गया। ब्रेन हैमरेज होने के बाद उनका इलाज चल रहा था।नागपुरी और खोरठा भाषा को पूरे देश में झारखंड को एक अलग पहचान दिलाने में बंटी सिंह की अहम भूमिका रही..
उनका अंतिम संस्कार आज 2 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे रांची हरमू मुक्ति धाम में किया जाएगा।

दरसल झारखंड के मशहूर अभिनेता बंटी सिंह कुछ दिनो से राँची के गुरुनानक हॉस्पिटल में ब्रेन हैमरेज की वजह से अड्मिट थे जिनकी इलाज के दौरान कल देर रात उनका निधन हो गया। एक अच्छे कलाकार का निधन झारखंड के म्यूज़िक इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका है ।

