3 लाख लोगों को नहीं मिला पानी , रुक्का में प्लांट बंद रहने से आयी दिक्कत आज भी अनियमित रह सकती है सप्लाई
रांची
रांची में बुधवार को तीन लाख से ज्यादा लोगों को पीने का पानी नहीं मिलने से लोगों में परेशानी का माहौल था। ऐसा इसिलए हुआ क्यूंकि कल रुक्का वाटर प्लांट के संप की सफाई की गई जिस वजह से सुबह 10 बजे से रात के आठ बजे तक बंद रहा। जानकारी से अनुसार गुरुवार को भी शहर में अनियमित वाटर सप्लाई की स्थिति बनी रह सकती है। आधे शहर में जलापूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी पाइपलाइन पर आश्रित लोगों को हुई। पीने के लिए बोतलबंद जार खरीदना पड़ा।
कई क्षेत्र रहे प्रभावित
बुधवार को बूटी जलागार से निकलने वाले रातू रोड और टाउन पाइप लाइन से पानी सप्लाई पूरी तरह से ठप रही। इसके कारण मोरहाबादी, लालपुर, रातू रोड, पिस्का मोड़, मधुकम, किशोरगंज, पहाड़ी मंदिर एरिया, गाड़ीखाना चौक, आनंद नगर, कुम्हार टोली, चुटिया, कोकर, इरबा, बहुबाजार, नामकुम एमईसी और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को पीने का पानी नहीं मिला। मालूम हो कि रातू रोड और पिस्का मोड़ के आसपास का इलाका पूरी तरह बूटी जलागार पर निर्भर है।
वार्डों में लगी बोरिंग बनी सहारा
नगर निगम क्षेत्र के वार्डों में लगे बोरिंग से रोजमर्रा का पानी भरना पड़ा। हालांकि नगर निगम से जलापूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी। जिन क्षेत्रों में सप्लाई पानी नहीं पहुंचेगा। वहां के लोगों ने पार्षद के माध्यम से नगर निगम से पानी मंगाया। गुरुवार को जलापूर्ति नहीं होने की स्थिति में नगर निगम के कंट्रोल रूम के नंबर 0651-2211215 पर कॉल कर पानी मंगा सकते हैं। पानी की अवधि खपत होने की स्थिति में टैंकर की बुकिंग भी की जा सकती है। 500 रुपए में 2000 लीटर पानी निगम से मंगाया जा सकता है।