भाजपा का 42वां स्थापना दिवस आज, कार्यकर्ताओं ने की पदयात्रा।
By- Silky Annantya

रांची : आज भारतीय जनता पार्टी अपनी 42वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके मे पार्टी के लोग देशभर मे अलग अलग कार्यक्रम कर रहे है। कहीं पार्टी का झण्डा फहराया जा रहा है, तो कहीं जुलूस निकाल कर कार्यकर्ता अपनी खुशी मना रहे है। ऐसा ही माहौल राजधानी में भी देखने को मिला। विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी का झण्डा फहराया और साथी कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा भी की। इस दौरान उन्होंने लोगों को पार्टी की नीति और सिद्धांतों के बारे में भी बतलाया।
विधायक नेता बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के निवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आज इस व्यक्त देश के अधिकांश राज्यों मे भाजपा की सरकार है, जिसका नेतृत्व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा कार्यालय में उत्सव मनाया जा रहा है। भाजपा दफ्तरों को कहीं फूलों से तो कहीं रंगोली से सजाय गया है। पार्टी का झण्डा फहराने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ता से भी रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कहाँ कि देश में इस व्यक्त दो तरह की राजनीति चल रही है. एक तरफ परिवार भक्ति तो दूसरी तरफ देशभक्ति।