fresh bulletin : माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा को लोगों को त्वरित न्याय मिले, इस हेतु सदा प्रयास होना चाहिये।।
माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा को लोगों को त्वरित न्याय मिले, इस हेतु सदा प्रयास होना चाहिये। वे आज राज भवन में प्रशिक्षु न्यायिक पदाधिकारियों से वार्ता कर रही थी। उन्होंने कहा कि गरीबों, वंचितों को न्याय दिलाने हेतु सदैव सक्रिय रहे। उन्होंने कहा कि लोग न्यायालय बहुत उम्मीद के साथ जाते हैं। आप सभी न्यायिक पदाधिकारियों को सत्य को समझते हुए शीघ्रता से बेहतर निर्णय देना होगा। उन्होंने सभी से आपसी विचार साझा किया। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव श्री शैलेश कुमार सिंह भी उपस्थित थे।