अरगोड़ा के एक घर में 12 लाख के गहने और 20 लाख नकद की चोरी

रांची: घटना अरगोड़ा थाना स्थित अरगोड़ा मंदिर के पास की है, जहां एक घर में ताला काट कर लाखों के गहने और नकद चोरी कर लिए गए है। मकान मालकिन राधिका देवी ने बताया की उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए 12 लाख के गहने और 20 लाख से ज्यादा नकद अपने घर मे रखे थे।
शुक्रवार की रात वह अपने भाई के घर गई हुई थी। जब वह सुबह के 10 बजे अपने घर वापस आई तब उन्होंने देखा की दरवाजे का ताला कटा हुआ है, और आलमारी मे रखे सभी गहने और नकद भी गायब है। जिसके बाद मामले की जानकारी अरगोड़ा थाना में दी गई। सूचना मिलते ही अरगोड़ा की पुलिस मामले की छान बिन में जुट गई ।